- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Praying To The Lord Jesus For A Healthy Life By Fasting
उपवास रखकर प्रभु यीशु से की स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना
प्रभु यीशु के बलिदान की याद में इसाई समाज के घरों व चर्च में प्रभु यीशु की अाराधना का सिलसिला जारी है। मसीही समाज के लोग 45 दिवसीय उपवास भी कर रहे हैं। सेंट जान्स चर्च के सदस्यों की टीम के सदस्यों द्वारा समाज घर-घर जाकर बाइबिल का पाठ करने के साथ ही कोरोना वायरस के खात्मे के लिए भी प्रभु से प्रार्थना की जा रही है। सेंट जान्स चर्च के रेव्हरेंड अनिल मार्टिन ने बताया कि पिछले दिनों से प्रारंभ 45 दिवसीय उपवास का शुक्रवार को 17वां दिन था। इस मौके पर कैथोलिक व प्रोटेस्टेंट समुदायों के चर्च में प्रार्थना सभाएं की गई और प्रभु यीशु के वचन दोहराए गए। इसी के साथ विश्व शांति व कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मार्टिन ने बताया कि अवधपुरी सुरभि काॅम्प्लेक्स में कोरना वायरस के खात्मे की प्रार्थना के लिए विशेष सभा हुई। इसमें युवा व महिलाएं शामिल हुए। अागामी रविवार उपवास का तीसरा रविवार होगा।
मसीही समाज... घर-घर जाकर किया बाइबिल पाठ
अवधपुरी सुरभि काॅम्प्लेक्स में प्रार्थना