पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Preparation For Election Of Forest Staff Union Two Panels Face To Face

वन कर्मचारी संघ के चुनाव की तैयारी, दो पैनल आमने-सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन कर्मचारी संंघ की इंदौर इकाई के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले 15 दिन से प्रत्याशी मतदाताओं का मन टटोलने के लिए यात्रा कर रहे हैं। महू, मानपुर और चोरल रेंज की अलग-अलग बीट, सब रेंज में जाकर वनरक्षक और दफ्तरी स्टाफ से संपर्क कर रहे हैं। इस बार दो पैनल जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि चुनाव के बीच जंगलों की सुरक्षा पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं। कारण यह कि डिप्टी रेंजर, वनपाल और वनरक्षक स्तर के कर्मचारी ड्यूटी के बजाए जनसंपर्क में ज्यादा समय खर्च रहे हैं, जबकि उन्हें ड्यूटी समाप्त करने के बाद मेल-मिलाप के लिए जाना चाहिए। इस महीने के अंत में चुना कराने की योजना बनाई है। वहीं चुनाव के नाम मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी भी कराई जा रही है। तय वेतन के बावजूद दावेदार प्रचार-प्रसार में पैसा खर्च कर रहे हैं। वहीं एक धड़ा चुनाव के खिलाफ भी है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर इसे रुकवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...