पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Preparation Of Counseling For Admission To Bed Review Meeting On 16th

बीएड में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की तैयारी, समीक्षा बैठक 16 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| उच्च शिक्षा विभाग सत्र 2020-21 में एनसीटीई से अप्रूव बीएड सहित अन्य कोर्सेस में एडमिशन की तैयारी भी शुरू कर दी है। अब इसके आगे की तैयारियाें को लेकर विभाग ने सभी विश्वविद्यायलों के रजिस्ट्रार और क्षेत्रीय संचालकों के अलावा कॉलेजों प्राचार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 मार्च को बैठक बुलाई है। इसमें बीएड काउंसलिंग आयोजित कराने की समीक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की स्थिति, शासकीय और अशासकीय कॉलेजों की संबद्धता व वर्चुअल कक्षाओं को बैठक के एजेंडे में शामिल किया है।
खबरें और भी हैं...