पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News President Will Go To Rdu If The Convocation There Is Postponed Then Davv Will Also Be Canceled

आरडीयू जाएंगे राष्ट्रपति, अगर वहां का दीक्षांत समारोह टला तो डीएवीवी में भी होगा निरस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस इफेक्ट : दो बार रिर्हसल भी होती है, इसलिए संक्रमण का खतरा ज्यादा

{23 मार्च को तक्षशिला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होना है आयोजन, 1100 से ज्यादा लोग जुटेंगे एक ही जगह पर

देश में फैल रहे कोराना वायरस के कारण देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का 23 मार्च को होने वाला दीक्षांत समारोह होगा या नहीं, इसका निर्णय जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में होने वाले आयोजन पर टिका है। रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 21 मार्च को है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। अभी तक वहां के आयोजन को स्थगित करने की सूचना नहीं है। ऐसे में राजभवन की
तरफ से डीएवीवी के दीक्षांत समारोह को स्थगित करने का आदेश जारी करना मुश्किल है। बताते हैं कि राजभवन भी जबलपुर में होने वाले आयोजन को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से आने वाले निर्देशों का इंतजार कर रहा है।

एडवाइजरी में मास गैदरिंग नहीं होने के निर्देश हैं

दरअसल, डीएवीवी में दो वर्ष का आयोजन एक साथ हो रहा है। इसमें 191 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाना है, जबकि 22 सिल्वर मेडल दिए जाना हैं। कुल 213 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। आयोजन तक्षशिला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से होना है। इसकी क्षमता 1100 सीटों की है। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर जो भी एडवाइजरी जारी की गई है, उसमें मास गैदरिंग न होने के निर्देश भी शामिल हैं। ऐसे में आईआईएम इंदौर पहले ही अपना दीक्षांत समारोह निरस्त कर चुका है। चूंकि डीएवीवी में देशभर के अलग-अलग शहरों में रह रहे डीएवीवी के पूर्व छात्र भी आएंगे, इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि समारोह स्थगित तो नहीं हो जाएगा?

राजभवन की तरफ से जो भी निर्देश, उसके अनुसार लेंगे फैसला

दीक्षांत समारोह की दो बार रिर्हसल ही होती है। इसमें भी ऑडिटोरियम पूरा भर जाता है। मुख्य आयोजन को जोड़ दें तो कुल तीन बार मास गैदरिंग होगी। संभावना है कि 21 और 22 मार्च को रिहर्सल होना है। रजिस्ट्रार अनिल शर्मा का कहना है कि हमारी तरफ से तैयारी पूरी है। राजभवन-शासन की तरफ से जो भी निर्देश होंगे, उसके अनुसार समारोह पर निर्णय होगा।

रजिस्ट्रेशन 19 मार्च तक चलेंगे, समाराेह टलने पर भी यही रहेगी प्रक्रिया

फिलहाल, अलग-अलग कोर्स में मेरिट में आने वाले छात्रों और पीएचडी, डीलिट, डीएससी हासिल करने वाले शोधार्थियों को आवेदन के लिए 16 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद 19 मार्च तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे, अगर समारोह स्थगित भी होता है तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि अप्रैल-मई में जब भी आयोजन हो तो यह प्रक्रिया दोबारा न करना पड़े।
खबरें और भी हैं...