पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Primary School Toilet Collapsed Walls Fear Of Accident From Septic Tank

प्राइमरी स्कूल के टाॅयलेट की ढह गईं दीवारें, सैप्टिक टैंक से हादसे का डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलार क्षेत्र के हिनोतिया आलम-610 क्वार्टर क्षेत्र के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बने टायलेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लेकिन इनका मेंटेनेंस नहीं करवाया जा रहा है। क्लास रूम के पास बने टायलेट की मजबूत दीवार गिर चुकी है जो एक दूसरी दीवार के सहारे टिकी है। सैप्टिक टैंक की फर्शी धंस गई है। ऐसे में अनहोनी की आशंका है। लिहाजा पुराना निर्माण तोड़कर नए सिरे से टायलेट का निर्माण करवाने की जरूरत है। रहवासियों ने बताया कि स्कूल परिसर की रंगाई-पुताई हर साल होती है।

स्कूल का कराएंगे सर्वे

-नीरज सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल

यह भी लापरवाही

स्कूल के पास कांटेदार झाड़ियां बिखरी हैं। यहां टूटे साईकिल रिक्शे रखे हैँ। बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं है। रहवासियों का कहना है कि आसपास साफ-सुथरा वातावरण होना चाहिए।

हिनोतिया

वार्ड-83

हिनोतिया आलम के प्राइमरी स्कूल के पास बिखरी पड़ी हैं कांटेदार झाड़ियां और टूटे कंटेनर
खबरें और भी हैं...