- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Prisoner Arrested After Breaking Window Of District Hospital Toilet After Five Months
जिला अस्पताल के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा कैदी पांच माह बाद गिरफ्तार
खंडवा | जिला अस्पताल के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे कैदी रामपाल उर्फ मुकेश पिता हरिसिंह (25) निवासी जिला अशोक नगर थाना देहात लखेरी को पंधाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे घाटाखेड़ी से गिरफ्तार किया। पंधाना थाना टीआई जेयू सिद्दीकी काे गांव से एक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि पांच माह पहले अस्पताल से फरार हुआ कैदी रामपाल गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। उसकी प|ी भी मायके आई हुई है। जानकारी मिलते ही टीआई गांव पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 23 सितंबर 19 की शाम आराेपी जिला अस्पताल से भागा था। सोमवार शाम उसे पंधाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उस जेल भेज दिया है।