पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Pritam Got First Place In The Instant Speech Competition

तात्कालिक भाषण स्पर्धा में प्रीतम ने पाया पहला स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में विज्ञान क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 18 प्रतियोगियों ने सहभागिता की। पहला स्थान पर प्रीतम सिंह गौड़ व दूसरे पर महेंद्र सिंह मंडलोई रहे। इस दौरान खंडवा के अलावा बुराहनपुर, खरगोन, बड़वानी, हरदा के बीएड और एमएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक शामिल हुए। निर्णायक के रूप में डॉ राकेश यादव और डॉ रश्मि दुधे उपस्थित थीं। डॉ. उमेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अयूब खान, ममता यादव, प्राचार्य डॉ. तनुजा जोशी ने विजेताओं का हौंसला अफजाई की। प्रतियोगिता विज्ञान क्लब प्रभारी डॉ. ज्योति राठौर के नेतृत्व में हुई।

खबरें और भी हैं...