- Hindi News
- National
- Moondi News Mp News Process To Form Administrative Committee Started In 21 Gram Panchayats
21 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू
किल्लौद | ब्लाक की 21 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 11 मार्च को खत्म हो चुका है। अब पंचायत का संचालन प्रशासनिक समिति करेगी। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किए हैं। समिति में सरपंच प्रधान और पंच सदस्य होंगे। प्रधान और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से पंचायत के आहरण होंगे। जनपद द्वारा प्रशासनिक समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायतों के प्रस्ताव कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को भेजे जा रहे हैं।
पंचायत कार्यकाल समाप्त होने पर सरपंचों को ही प्रशासनिक समिति का प्रधान बनाया जा रहा है। पंचों के अलावा गांव के दो लोग भी समिति में शामिल रहेंगे जिनके नाम मतदाता सूची में हों। अगले चुनाव तक यह समिति ही पंचायत का संचालन करेगी। पंचायत विभाग द्वारा फिलहाल सरपंचों के हस्ताक्षर से खातों से राशि आहरण व भुगतान पर रोक लगा दी गई है। नई प्रशासनिक समिति गठन के बाद ही पंचायतों के आहरण, भुगतान व अन्य काम शुरू हो सकेंगे। जनपद सीईओ कांतिलाल सोलंकी ने बताया सरपंचों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक समितियां बनाकर प्रस्ताव वरिष्ठ अफसरों को भेज रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही समितियों को पंचायत संचालन के आदेश दिए जाएंगे।