पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएमएचआरसी में प्रोफेसर व एसो. प्रोफेसर की वैकेंसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावा विभिन्न विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए भी वैकेंसी है। इसकी भी बीएमएचआरसी ने सूचना जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की स्वशासी संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आमंत्रित किया है।

आईसीएमआर-दिल्ली में होंगे इंटरव्यू... इन पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, वी. रामालिंगास्वामी भवन, अंसारी नगर, नई दिल्ली में अायोजित होंगे। उम्मीदवार को जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। आवेदन का प्रोफॉर्मा वेबसाइट http://www.bmhrc.orgसे डाउनलोड किया जा सकता है।

3 डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए जगह...आईसीएमआर की सूचना के अनुसार तीन डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए भी वैकेंसी है। हर एक डिपार्टमेंट में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इसमें कॉडियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट शामिल हैं। इसके लिए 29 मार्च को सुबह 11 बजे वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

5 डिपार्टमेंट में प्रोफेसर की होगी भर्ती... आसीएमआर ने बीएमएचआरसी में प्रोफेसर की भर्ती के लिए भी सूचना जारी की है। इसके अनुसार 5 डिपार्टमेंट में भर्ती की जाएगी। 29 मार्च को रेडियोलॉजी, न्यूरोलॉजी के लिए, 30 मार्च को नेफ्रोलॉजी, साइकेट्री के लिए और 31 मार्च को गेस्ट्रो सर्जरी के लिए वॉक इन इंटरव्यू होंगे। हर एक डिपार्टमेंट में एक-एक प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...