- Hindi News
- National
- Pati News Mp News Program 250 Maulsri Saplings To Be Planted In The Silver Jubilee Year
कार्यक्रम : रजत जयंती वर्ष में लगाएंगे मौलश्री के 250 पौधे
सेंधवा | एबी रोड स्थित गायत्री धाम की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें 250 मौलश्री के पौधे लगाए जाएंगे। सुरभि मंडपम का लोकार्पण होगा।
रजत जयंती वर्ष पर रविवार को हुए कार्यक्रम में गायत्री परिवार के दिलीप कानूनगो, प्रेमचंद सुराणा, मदन दादा खंडेलवाल, महेश सोनी, दिलीप कंखरे एवं शांतिकुंज हरिद्वार से सुनील शर्मा ने संबोधित किया। पूज्य गुरुदेव की भावनाओं के अनुरूप सन 1995 में बसंत में गायत्री धाम की स्थापना की गई। यहां युग सृजन करने हेतु मानव निर्माण के साथ-साथ वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होते हैं। जैसे कन्या कौशल शिविर, विद्यार्थी शिविर स्वालंबन का प्रशिक्षण दिया जाता है। आध्यत्मिक शिविर का आयोजन किया जाता है। गोमाता का संरक्षण संवर्धन और उनके उत्पाद का निर्माण कर मानव जाति के लिए उपयोगी बनाया गया है। पं. मेवालाल पाटीदार की गायत्री साधना का पुरुषार्थ परिश्रम लगा है। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा है। पूजा पाटिल ने देव पूजन कराया एवं रचना पाटीदार ने गायत्री धाम प्रतिवेदन का वाचन किया।