- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Property Details Will Be Revealed On One Click Search Will Be Done Where Names Of Same Person And How Many Properties
एक क्लिक पर सामने आएगी प्रॉपर्टी की डिटेल, सर्च हो जाएगी एक ही व्यक्ति के नाम कहां और कितनी प्रॉपर्टी
भोपाल | अब जल्दी प्रदेश में मकान, फ्लैट, खेती की जमीन या अन्य प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वाले खरीदारों की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। इसके लिए पंजीयन विभाग संपदा वर्तमान साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है, यानी अब नया संपदा के 2.0 वर्जन को जोड़ा जाएगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा सहित अन्य शहरों सहित प्रदेश के किसी भी हिस्से में प्रॉपर्टी खरीदी है या पहले से आपके नाम प्रॉपर्टी दर्ज होने पर उसका रिकॉर्ड आसानी से सर्च किया जा सकेगा। इस व्यवस्था के बाद यह भी पता चल जाएगा कि एक व्यक्ति के नाम पर कितनी प्रॉपर्टी दर्ज हैं। पंजीयन विभाग के अफसरों ने वर्तमान संपदा सॉफ्टवेयर में अभी सिर्फ एक जिले की प्रॉपर्टी सर्च हो पाती है। नई व्यवस्था के बाद प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के दौरान होने वाली गड़बड़ी रुकेंगी।