पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Proposal For Creation Of Women39s Relief Fund Commanded By The Mothers Power Session

मातृशक्तियों ने संभाली अधिवेशन की कमान महिला राहत कोष बनाने के लिए रखा प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा एवं मध्यप्रदेश कलचुरी जायसवाल समाज का दो दिनी नौवां राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को गुमाश्ता नगर स्थित अक्षत गार्डन में शुरू हुआ। इसमें देशभर के समाज के सभी वर्गों के करीब 700 प्रतिनिधि और समाजजन शामिल हुए। आयोजन की कमान महिलाओं ने संभाली। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की महिला पदाधिकारियों ने शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, कन्या भ्रूण पर समाज बंधुओं को जागरूक करना सहित अनेक सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।

महासभा प्रवक्ता अभिषेक चौकसे एवं भरत जायसवाल ने बताया प्रथम सत्र में जायसवाल समाज मप्र महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संध्या चौकसे, अर्चना जायसवाल, अनुपमा जायसवाल ने महासभा से महिलाओं के लिए भी राहत कोष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिससे महिलाएं भी इस प्रकार के राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यों को करके महिलाओं को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने समाज के निर्धन परिवारों को डिजिटल इंडिया से जोड़ते हुए हुए नई तकनीक से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

बेटियों को साक्षर करने के लिए प्रदेश स्तर पर चलाएं अभियान

महिलाओं ने जायसवाल समाज की महिलाओं और बेटियों को साक्षर करने के लिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने का प्रस्ताव भी रखा। कार्यक्रम का दूसरा सत्र युवा संगठन के नाम रहा। इसमें युवाओं की शिक्षा
सहित उनके रोजगार पर विभिन्न राज्यों से आए युवा संगठन के पदाधिकारियों ने विचार रखे। शाम को फाग महोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने फूलों और सूखे रंगों से होली खेल पानी बचाने का संदेश भी दिया।

आज होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन और शपथविधि समारोह

वहीं अधिवेशन में अशोक जायसवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भी सहमति प्राप्त हुई। रविवार को महाधिवेशन में शपथ विधि समारोह दस्तूर गार्डन
में आयोजित किया जाएगा। इसमें जायसवाल
अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही युवक-युवती परिचय परिचय सम्मेलन का आयोजन भी
किया जाएगा। परिचय सम्मेलन के लिए 550 से
ज्यादा युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

अखिल भारतीय कलचुरी जायसवाल समाज के अधिवशेन में शामिल समाज की महिला पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...