तीन पुलिया ओवर ब्रिज का भेजा प्रस्ताव
खंडवा | तीन पुलिया रेलवे ओवर ब्रिज का ट्रैक के ऊपर निर्माण की फाइल सेंट्रल रेलवे सुरक्षा विभाग को भेजी गई है। ट्रैक के ऊपर ब्रिज निर्माण को लेकर अलाइमेंट, कर्व, डायवर्शन सहित अन्य जांच की जाएगी, ताकि ट्रैक के ऊपर से वाहन गुजरने के दौरान नीचे समस्या न आए। सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ पीएन पांडे ने बताया ब्रिज के सिविल एरिया के बाद रेलवे ट्रैक के ऊपर ब्रिज निर्माण सुरक्षा विभाग की अनुमति के बाद होगा। रेलवे ने ट्रैक के दोनों ओर निर्माण की अनुमति दे दी है। ट्रैक के ऊपर निर्माण की स्वीकृति भी दो से तीन महीने में मिल जाएगी।