- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Public Hearing Of Electricity Regulatory Commission On 17
विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई 17 को
इंदौर | वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नई विद्युत दरें लागू करने के लिए वितरण कंपनियों की ओर से याचिकाएं लगाई गई हैं। इन याचिकाओं पर मप्र विद्युत नियामक आयोग ने 7 मार्च तक आपत्तियां बुलाई थीं। इसके बाद आयोग ने कंपनी मुख्यालयों पर सुनवाई की तारीखें तय की हैं।
इंदौर में नियामक आयोग के सदस्य मुकुल धारीवाल और शशिभूषण पाठक 17 मार्च को सुबह 11 बजे से खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में जनसुनवाई करेंगे।