पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ater News Mp News Public Participation In Alampur College Prevented The President From Going In

आलमपुर कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष को अंदर जाने से रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलमपुर| आलमपुर के सरकारी डिग्री कॉलेज में चल रहीं बीए, बीएससी की सेकंड एवं फाइनल ईयर की परीक्षा में छात्र बंद कमरे में नकल करने की सूचना है। शिक्षकों पर भी नकल कराने के आरोप हैं। नकल की सूचना सोमवार को जब जनभागीदार समिति के अध्यक्ष पवन सिंह कौरव को मिली तो वे महाविद्यालय पहुंचे लेकिन स्टाफ ने उन्हें अंदर दाखिल नहीं जाने दिया। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य ओपी चक ने कहा कि परीक्षाएं चल रही हैं। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

यहां बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय की बीए-बीएससी फाइनल की परीक्षाएं सुबह 9 की पाली में चल रही हैं, वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं में चल रही नकल को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी आरोप लगा चुके हैं। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों में जब परीक्षा कक्षों की स्थिति देखी तो देखा गया कि प्रत्येक छात्र टेबल पर चिट रखकर नकल करता नजर आ रहा है। साथ ही छात्र उन्हीं चिटों को छिपाते दिखे। केंद्र पर यूनिवर्सिटी का उड़नदस्ता भी चेकिंग के लिए नहीं आ रहा है।
खबरें और भी हैं...