- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Punati Yatra Concludes At Nath Temple With Palanquin Tour
पालकी यात्रा के साथ नाथ मंदिर में पुण्यतिथि महोत्सव का समापन
इंदौर| साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में चल रहे माधवनाथ महाराज के 84वें पुण्यतिथि महोत्सव का समापन शनिवार शाम श्रीनाथ महाराज की पालकी यात्रा एवं पूर्णाहुति के साथ हुआ। सुबह वेदमूर्ति अनंत शास्त्री लावर के मार्गदर्शन में महारुद्र स्वाहाकार की पूर्णाहुति हुई। मनीष ओक ने बताया शाम को पुणे की कीर्तनकार रोहिणी परांजपे ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्रीनाथ की पालकी निकाली गई, जिसमें कई भक्त शामिल हुए। आयोजन में सुरेश भिड़े, संजय नामजोशी, प्रभाकर आपटे आदि मौजूद थे।