- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Radha Krishna Danced In Prabhatferi Bholenath Performed Tandava Dance
प्रभातफेरी में राधा-कृष्ण थिरके, भोलेनाथ ने किया तांडव नृत्य
केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक व मानव सेवा ट्रस्ट की मेजबानी में बुधवार सुबह सुखलिया क्षेत्र में साईं बाबा की प्रभातफेरी की अगवानी में घर-घर रंगोली सजाकर दीप लगाए गए। घर-घर बाबा की आरती उतारकर पालकी का पूजन किया गया। कुछ भक्त राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आए तो कुछ ने भोलेनाथ के रूप में तांडव नृत्य भी किया। यात्रा में भक्तों को पानी-पर्यावरण बचाने व अपने आसपास सफाई रखने के संकल्प दिलाए। प्रभातफेरी में नीरज यादव, पूर्व पार्षद मुन्नालाल यादव, चंगीराम यादव, अंकित यादव गब्बू, धनराज राय, राहुल चौकसे, हरि अग्रवाल, गौतम पाठक आदि भक्तों ने भी पालकी का पूजन किया।