पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Radio Veritas Celebrated Golden Jubilee Of Asia Documentary Performed

रेडियो वेरितास एशिया की स्वर्ण जयंती मनाई, डाक्यूमेंट्री का किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| रेडियो वेरितास एशिया की स्वर्ण जयंती का दो दिनी आनंद उत्सव सतप्रकाशन संचार केंद्र पर मनाया गया। आयोजन में रेडियो वेरितास एशिया के संचालक फादर जॉर्ज, फादर जॉन पॉल, फादर दीपक सुल्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इंदौर क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बीए अलवारिस ने बताया होली क्रॉस की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। फादर अंथोनी द्वारा रेडियो वेरितास एशिया के 50 वर्षों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। फादर जॉर्ज ने कहा- रेडियो वेरितास एशिया का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सत्य की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए जीवन को मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिकता पर आगे बढ़ाना है। फादर जोमोन ने कहा- रेडियो वेरितास एशिया ने सत्य की आवाज को मानवीय जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। सत्य की सच्चाई से आम जनता को अवगत कराया। आम जनता को प्रेम व भाईचारे की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
खबरें और भी हैं...