पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Rajya Sabha Will Give Internship For Internship Applications Will Continue Till 31 March

राज्यसभा देगी इंटर्नशिप का माैका,आवेदन 31 मार्च तक जारी रहेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। पार्लियामेंट ऑफ इंडिया के अपर हाउस राज्यसभा द्वारा रिसर्च एंड स्टडी स्कीम के तहत स्टूडेंट इंगेजमेंट इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंटर्नशिप के लिए छात्रों को 10 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके लिए यूजी और पीजी कर रहे इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट rajyasabha.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक को निर्धारित प्रारूप भरकर दिए गए पते पर 31 मार्च तक डाक के माध्यम से भेजना होगा। यह इंटर्नशिप के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इनमें 5 यूजी और 5 पीजी के स्टूडेंट्स रहेंगे। इस इंटर्नशिप की अवधि 2 माह की की रहेगी।
खबरें और भी हैं...