- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Rakhi Gupta Became Winner By Showing Better Driving Skills In A Short Time
कम समय में बेहतर ड्राइविंग स्किल्स दिखाकर राखी गुप्ता बनीं विनर
मिस भोपाल
यह बने विनर
{फर्स्ट: राखी गुप्ता
(टीवीएस स्कूटी)
{सेकंड: सुम्बुल अली
(35 हजार का प्राइज)
{थर्ड: दीक्षा छाबड़िया
(25 हजार का प्राइज)
बेस्ट कार अवॉर्ड: पूजा जलौरी
सिटी रिपोर्टर. भोपाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित दैनिक भास्कर विमंस ट्रेजर हंट कार रैली 2020 में 80 प्रतिभागी अपनी कारों को डेकोरेट करके शहर की सड़कों पर निकले। इन्हें अलग-अलग क्लू दिए गए थे, जिसके आधार पर इन्होंने मंजिल का सफर तय किया। फन और एडवेंचर के साथ ही रोड सेफ्टी का मैसेज देती इस रैली को सुबह सैर सपाटा से फ्लैग ऑफ किया गया। अपने बेहतर ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन और टाइम मैनेजमेंट करते हुए कम से कम समय में तय मंजिल पर पहुंचने वाले प्रतिभागी विजेता बने। प्रतिभागियों ने अपनी कारों को विमन एम्पावरमेंट और रोड सेफ्टी के मैसेज से डेकोरेट किया था।
मिस मध्यप्रदेश
फैशन कॉम्पिटीशन का आयोजन
{विमंस डे के मौके पर मिस एमपी और मिस भोपाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें मिस भोपाल का टाइटल श्रुति चौरसिया ने जीता। सोनाली यादव फर्स्ट रनरअप, संध्या सेकंड रनरअप रहीं। मिस एमपी ग्लैम का टाइटल वसंधुरा को मिला, जबकि बुशरा खान फर्स्ट रनरअप और जाह्नवी सेकंड रनरअप रहीं। -संबंधित खबर और फोटो पेज 19 पर