रैली निकाली, पोषण आहार की दी जानकारी
महिला व बाल विकास विभाग के माध्यम से ग्राम जूनाझिरा में पोषण पखवाड़े के तहत जागरुकता रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से पोषण संबंधित आहार के बारे में लोगों को जागरूक किया। रैली में महिलाएं और किशोरियां शामिल हुई।
परियोजना अधिकारी प्रकाश रंगशाही ने बताया महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र व ब्लॉक स्तरीय पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसमें आंगनवाड़ी, ग्राम स्तर पर महिला व बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी देकर पोषण युक्त भोजन करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं व बच्चों को सही मात्रा में पोषण आहार देने संबंधी जानकारी देकर पोषण आहार का महत्व बताया। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर बसंती भीड़े, स्वस्थ्य विभाग से एएनएम जुली जमरे, पिरामल फाउंडेशन हरकचंद आचोले, रेखा वास्कले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यशोदा बैरागी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।
जागरुकता रैली के दौरान मौजूद महिलाएं।