पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palsud News Mp News Rang Gulal Will Fire With Fire Dance To The Tune Of Dj

दमकल से उड़ाएंगे रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर करेंगे नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकाली जाएगी। इसमें फायरब्रिगेड से लोगों के ऊपर रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। गेर के साथ डीजे चलेगा। इसकी धुन पर युवा डांस करते हुए चलेंगे। नगर के निवाली रोड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक कर गेर में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में रंगपंचमी पर गेर निकालने की योजना पर चर्चा हुई। शनिवार को रंगपंचमी के अवसर पर सुबह 10बजे फायरब्रिगेड से रंग गुलाल उड़ाते हुए और साउंड सिस्टम के साथ रंगारंग गेर निकाली जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिलावद मार्ग पर गिरीश जायसवाल के निवास स्थान से नाश्ता करने के बाद सुबह 10 बजे गेर निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में गेर में शामिल होकर होली पर्व का आनंद लें। बैठक में गिरीश जायसवाल, योगेश शर्मा, सीताराम गोले, दिलीप सोनी, कालु नायक, सावन पाटीदार, जितेंद्र अमझरे, संजय राठौड़, हरिश राठौड़, संजय देवडा, विलास जायसवाल, राधेश्याम धनगर, अखिलेश
जायसवाल, पल्लव तायल, प्रवेश मधुकर, मयूर तायल आदि उपस्थित थे।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई बैठक में चर्चा करते नगरवासी।

जगह-जगह नाश्ता करा कर होगा गेर का स्वागत

इस दौरान नगर में जगह-जगह गेर में शामिल लोगों को नाश्ता करा कर स्वागत किया जाएगा। गेर का पुरानी पुलिस चौकी के पास धनगर समाज युवा संगठन द्वारा कोल्डड्रिंक पिलाकर स्वागत किया जाएगा। वहीं गजेंद्र माझी काली द्वारा स्टेट बैंक गली पर अन्नकूट, राम मंदिर समिति पल्लव तायल व साथियों द्वारा मेन रोड पर खिचड़ी वितरित की जाएगी। वहीं सांई काॅलोनी पर मयूर तायल, हरीश राठौड़ द्वारा नमकीन छांछ, श्रीराम गोले द्वारा सराफा गली पर आलुबड़े का वितरण किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...