पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Rangpanchami Police Guards On Nagchun Abna And Other Rivers 500 Soldiers Deployed In The City

रंगपंचमी : नागचून, आबना और अन्य नदियों पर पुलिस का पहरा, शहर में 500 जवान तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी रखेंगे नजर

रंगपंचमी पर शनिवार को नागचून तालाब, आबना व अन्य नदियों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके अलावा शहर में कानून व्यवस्था व सुरक्षा के लिए 500 जवान अलग-अलग पाइंट पर तैनात किए गए हैं। खासकर धार्मिक स्थलों के आसपास की सुरक्षा को लेकर विशेष बल तैनात किया गया है। शहर के तीन थाना क्षेत्र की पुलिस सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी। पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम पुलिस जवानों को सीएसपी ललित गठरे, डीएसपी बीपी सलोकी व अधिकारियों पुलिसबल को शहर के प्रमुख पाइंट पर रवाना किया।

खंडवा | शहर में शनिवार काे रंगपंचमी मनाई जाएगी। हालांकि इस बार काेराेना वाइरस से सुरक्षा की दृष्टि से सामूहिक रूप से काेई बड़ा कार्यक्रम नहीं हाेगा। फाग यात्रा भी नहीं निकलेगी। लाेग पारंपरिक रूप से अपने-अपने क्षेत्राें में यह त्याेहार मनाएंगे। इस दिन सामान्य दिनाें की तरह ही शहर में पानी सप्लाई की जाएगी। शनिवार काे मध्य क्षेत्र में नर्मदा याेजना से पानी सप्लाई हाेना है। इसके अलावा निगम द्वारा कुछ क्षेत्राें में टैंकराें से भी पानी सप्लाई किया जाएगा। नर्मदा याेजना से शहर में 30 एमएलडी से अधिक पानी अा रहा है। इसलिए अब पानी सप्लाई सामान्य हाे गई है।

शहर में आज सामान्य दिनाें की तरह हाेगी पानी सप्लाई

प्रकृति की पंचमी : टेसू के फूल कर रहे आकर्षित

प्रकृति की पंचरंगी का यह मनोहारी दृश्य एसएन कॉलेज के पास का है। कुछ दिनों से दिन मेंे भी बादल छा रहे थे, लेकिन रंगपंचमी से एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर आसमान साफ था, पलाश के पेड़ पर टेसू के लाल फूल और बोगनवेलिया के गुलाबी-पीले फूल और हरी पत्तियां आकर्षित कर रही थीं।
खबरें और भी हैं...