पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Rebel Mlas Of Congress To Be Removed By Building A Green Corridor Under The Watch Of Crpf In Bengaluru

बेंगलुरू में सीआरपीएफ के पहरे में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाले जाएंगे कांग्रेस के बागी विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्ता संकट के बीच मां बगुलामुखी की शरण में मंत्री

मंत्री बनने की चाह में सिंधिया ने कांग्रेस और गांधी परिवार से धोखा किया : दिग्विजय

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया ने सत्ता की भूख और मंत्री बनने की चाह में कांग्रेस और गांधी परिवार को धोखा दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक के बाद एक कई ट्वीट किए। सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य की दादी विजयाराजे सिंधिया ने उन्हें भी जनसंघ में शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने विचारधारा की खातिर इससे इनकार कर दिया था।

भोपाल/नलखेड़ा | मप्र में सियासी घमासान के बीच जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा शनिवार को नलखेड़ा पहुंचे। यहां मां बगुलामुखी के चरणों में मत्था टेककर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पर कोई संकट नहीं है। सरकार के साथ 121 विधायक हैं। ज्ञात रहे इससे पहले महाराष्ट्र में हुए उलटफेर के दौरान भी मां बगुलामुखी की पूजा-अर्चना कराने की बात सामने आई थी। 4 मार्च को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा माता मंदिर में पहुंचकर हवन अनुष्ठान कर चुके हैं।

रिसोर्ट तक पहुंचे कांग्रेस नेता पर अंदर नहीं जा पाए

कांग्रेस के पूर्व सीएम सिद्धरमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यूएस उगरप्पा अचानक दोपहर में रिसोर्ट पहुंचे। वे भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया। विवाद की स्थिति भी बनी। उन्होंने कहा कि मैं विधायकों से मिलने नहीं, अपने परिचित के आयोजन में शामिल होने आया हूं।

अब भाजपा तैयार कर रही ए और बी प्लान

भाजपा तयशुदा रणनीति के तहत ए और बी प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस को चकमा देने के लिए विधायकों को अलग-अलग रिसोर्ट में ठहराया गया है। ऐसे ही एयरपोर्ट से वापसी के बाद दो दिन के लिए चार्टर्ड बुक हंै। फ्लोर टेस्ट के लिए इशारा मिलने पर सभी पहुंचेंगे। 15 व 16 मार्च दोनों दिन में उड़ान की तैयारी है।

आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों की सुध लेने के लिए शनिवार देर शाम तक कोई नेता होटल नहीं पहुंचा। होटल में 10 मार्च की रात से ठहरे 106 विधायक अब परेशान होने लगे हैं। उन्हें अपनी मर्जी से परिजनों से बात करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके लिए विशेष आग्रह पर व्यवस्था की जा रही है। होटल में कुछ दिन और ठहरने की सूचना से विधायकों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। कुछ विधायकों द्वारा होटल के स्टाफ के साथ रूखा व्यवहार किए जाने की सूचना मिल रही है। शुक्रवार की शाम होटल से लौटते वक्त सांसद राकेश सिंह ने शनिवार शाम को आने का विधायकों को भरोसा दिलाया था। वे देर शाम तक उनके आने का इंतजार करते रहे। व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी भी तैयार थे कि देर शाम तक सिंह आ सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उनकी सुध लेने के लिए दो दिन से नहीं पहुंचे। विधायक होटल प्रबंधन से बार-बार पूछते रहे कि किसी के आने की कोई सूचना है क्या।

कांग्रेस का टशन- कमलनाथ सरकार तलाश रही विधायक बचाने की आखिरी काट

भाजपा का मिशन- कर्नाटक पैटर्न की तरह ऑपरेशन लोटस को दिया जा रहा अंजाम


मप्र की राजनीतिक उठापटक के पॉवर सेंटर बने बेंगलुरू में शनिवार को अजीब सियासी सन्नाटा पसरा रहा। कांग्रेस के बागी विधायक दिनभर गोल्फसायर रिसोर्ट में रहे। कांग्रेस के दोनों मंत्री भी चले गए। कहीं कोई मैदानी हलचल नजर नहीं आई, लेकिन जमीनी रणनीति बनती रही। कर्नाटक पैटर्न की तर्ज पर भाजपा बागी विधायकों को सीआरपीएफ के पहरे में लेकर निकलेगी। ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। एयरपोर्ट तक काफिले में कोई नहीं घुस सकेगा। सारे वाहन रोके जाएंगे। उधर, कांग्रेस सुरक्षा कवच तोड़ने की तमाम कोशिश करेगी।

फॉर्मूले की काट में कांग्रेस थिंक टैंक

कर्नाटक फॉर्मूले में अभी तक चल रहे सरकार गिराओ घटनाक्रम पर कांग्रेस की नजरें जमी हुई हंै। अभी तक 6 विधायकों के इस्तीफे को मंजूर करने तक सब कुछ एक जैसा चल रहा है। कुमार स्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आखिरी उपचुनाव तक जाने के दाव में चूक गई थी। अब रास्ता यहीं निकाला जा रहा है कि कैसे भी कुछ विधायक भाजपा में जॉइन नहीं करें। फ्लोर टेस्ट में सरकार के साथ खड़े हो जाए।

सत्ता परिवर्तन के लिए पांच दिन से जारी ड्रामे का क्लाइमेक्स 16 मार्च को सामने आ सकता है। देश के तीन शहरों में चल रही विधायकों की लुकाछुपी का खेल भी खत्म हो सकता है। वहीं बेंगलुरू से कांग्रेस के बागी विधायकों को भोपाल लाने के लिए 15 व 16 मार्च को 3-3 चार्टर्ड प्लेन बुक किए जा चुके हैं।

द ग्रेट एमपी पॉलिटिकल ड्रामा
खबरें और भी हैं...