पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Reception Of Munisingh By Foot In Nandigeshwar Jalalaya Of Lalghati

लालघाटी के नंदीश्वर जिनालय में पांव पखार कर मुनिसंघ की अगवानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| मुनिश्री अाराध्य सागर और मुनिश्री साध्य सागर महाराज की गुरुवार को नंदीश्वर जिनालय लालघाटी पहुंचने पर पांव पखार कर अगवानी की गई। इसके बाद मुनिद्वय ने भगवान नेमिनाथ व अन्य जिन प्रतिमाओं की वंदना की। भगवान का अभिषेक व शांतिधारा भी की गई। धर्मसभा में मुनिश्री अाराध्य सागर ने कहा कि स्वाध्याय ही परम तप है। दूसरी ओर तीर्थंकर भगवान अादिनाथ की जयंती 17 मार्च व भगवन महावीर की जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। हबीबगंज जैन मंदिर में दोनों जयंतियों को मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि अादिनाथ भगवान की जयंती पर अभिषेक, विधान शांतिधारा अादि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। भगवन महावीर की जयंती पर पुराना शहर के चौक जिनालय से चल समारोह निकाला जाएगा। अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु, प्रदीप नौहरकला, समेत कई मंदिर समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...