- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Recruitment Will Be Done For 31 Posts Including Principal Consultant
प्रिंसिपल कंसल्टेंट सहित 31 पदों के लिए की जाएगी भर्ती
प्रक्रिया शुरू... उम्मीदवार 2 अप्रैल तक जमा कर सकेंगेे ऑनलाइन आवेदन
मध्यप्रदेश स्टेट पॉलिसी एंड प्लानिंग कमिशन (एमपीएसपीपीसी) में रोजगार के अवसर हैं। कमिशन ने प्रिंसिपल कंसल्टेंट सहित सीनियर कंसल्टेंट और कंसल्टेंट के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। यह वैकेंसी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के तहत निकाली गई है। इसमें प्रिंसिपल कंसल्टेंट के एक पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए एनुअल सीटीसी 24 लाख रुपए होगी। इसके अलावा सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती होगी। जिसकी एनुअल सीटीसी 18 लाख रुपए होगी। कंसल्टेंट के 20 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 12 लाख रुपए एनुअल सीटीसी रहेगी। उम्मीदवार मार्च के दूसरे सप्ताह तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन तीनों पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल है। कंसल्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय है। सीनियर कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष और प्रिंसिपल कंसल्टेंट के लिए 55 वर्ष अधिकतम आयु सीमा तय की है। इनके लिए मांगी गई एजुकेशन क्वालिफिकेशन, संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस सहित भर्ती संबंधी अधिक जानकारी वेबसाइट http://mponline.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
इस तरह दिए जाएंगे अंक..
{ एजुकेशन क्वालिफिकेशन 25 अंक (अधिकतम)
{ ओवरआल एक्सपीरियंस 15 अंक (अधिकतम)
{ रिलेवेंट एक्सीपीरियंस 60 अंक (अधिकतम)
ऐसी होगी चयन प्रक्रिया
आॅनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग कर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कमिशन ने उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार अपने पास रखा है। इसके लिए उसे कारण बताने की भी जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की जानकारी देनी होगी। पूरी प्रक्रिया 130 अंक की होगी। 100 अंक उसकी योग्यता के होंगे। अावेदन स्क्रीनिंग की प्रक्रिया में वह 65 अंक प्राप्त करता है तो योग्य माना जाएगा। हर पद के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 30 अंक का होगा। इसके बाद उम्मीदवार का अंतिम रूप से चयन हो सकेगा।
प्रिंसिपल कंसल्टेंट के एक, सीनियर कंसल्टेंट के 10 और कंसल्टेंट के 20 पदों पर होंगी नियुक्तियां
एमपीएसपीपीसी में रोजगार के अवसर...