आलू, प्याज, लहसुन की आवक कम
इंदौर| होली त्योहार के बाद आवक कम होने से आलू, प्याज एवं लहसुन के भावों में सुधार रहा। आलू की आवक 30 हजार लहसुन 25 हजार कट्टे एवं प्याज 25 से 30 ट्रक की रही। 1-2 दिन में पुन: आवक बढ़ने की आशा रखी जाती है। प्याज बेस्ट क्वालिटी 2000 से 2200 एवरेज 1600 से 1800 गोल्डी 1200 से 1300 रुपए। आलू चिप्स 1300 से 1400 ज्योति-लॉकर 1600 से 1700 एवरेज 1300 से 1400 गुल्ला 800 से 900 रुपए। लहसुन ऊंटी 6500 से 6700 सुपर बोल्ड 5500 से 6000 बोल्ड 5000 से 5200 एवरेज 4400 से 4600 बारीक 3000 से 3200 रुपए (क्विंटल)।
बाजार**