- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Regardless Electrical Connection Boxes Are Open On The Way To The Railway Station There Is Always A Fear Of Accident
बेपरवाही : रेलवे स्टेशन के रास्ते में खुले हैं बिजली के कनेक्शन बॉक्स, हमेशा रहता है हादसे का डर
{ संत हिरदाराम नगर के रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते में टर्निंग पर ही बिजली का कनेक्शन बॉक्स खुला पड़ा है, जिसके चलते बाजार में आने-जाने वाले लोगों के अलावा स्टेशन की तरफ जाने वालों यात्रियों में भी हादसा होने का डर बना रहता है। आसपास के व्यापारियों ने बिजली कंपनी के अफसरों तक कई बार इसकी शिकायतें भी की हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।