- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Registration For Summer Outreach Camp 2020 At Isar Bhopal By 24 March
आईसर भोपाल में समर आउटरीच कैंप-2020 के लिए रजिस्ट्रेशन 24 मार्च तक
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) भोपाल में 11 मई से स्कूल के बच्चों के लिए समर आउटरीच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिवसीय समर कैंप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टूडेंट्स आईसर की आधिकारिक वेबसाइट www.iiserb.ac.in पर 24 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
कैंप के लिए चयनित छात्रों की सूची वेबसाइट पर 30 मार्च तक अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद चयनित स्टूडेंट्स को 16 अप्रैल तक कैंप की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। कैंप 11 मई से शुरू होगा और 16 मई तक चलेगा। इस कैंप में 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
समर कैंप में स्टूडेंट्स को साइंस के मजेदार पक्ष से
रूबरू कराया जाएगा, ताकि उनका साइंस पढ़ने में इंट्रेस्ट बढ़े। इस कैंप के तहत स्टूडेंट्स को साइंस के एक्सपेरिमेंट्स करवाए जाएंगे और उन्हें आईसर की हाईटेक लैब्स विजिट करने का मौका भी दिया जाएगा। इस कैंप की रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपए है। स्टूडेंट्स इस कैंप के दौरान आईसर कैंपस में ही रुकेंगे।