धर्म... इष्टेश्वर महादेव का शृंगार किया
खिरकिया | ग्राम चारुवा बस स्टैंड स्थित श्रीराम महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान भगवान की रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शिवलिंग को नए वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पं. संतोष पाराशर ने बताया शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे वर्ष पर सुबह से विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की महाआरती तक प्रसादी का वितरण किया गया।