हमीदिया कॉलेज में शोध संगोष्ठी
सिटी रिपोर्टर| शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में नेहरू दर्शन एवं विरासत विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं इतिहास परिषद का 38वां अधिवेशन अायाेजित किया गया। अायाेजन में लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। इस दाैरान यहां 150 रिसर्च पेपर प्रजेंट किए गए। यहां मप्र इतिहास परिषद के अध्यक्ष डॉ. बीके श्रीवास्तव, प्राध्यापक इतिहास एवं समन्वय स्थानीय संगठन सचिव डॉ. अनिल दुबे मुख्य रूप से उपस्थित हुए। यहां पुरातत्विद् डॉ. रहमान अली ने कहा कि अपनी विचारधारा व सामाजिक दर्शन के कारण नेहरू सदा प्रासंगिक रहेंगे।