गाडि़यों की रिटेल सेल 3 प्रतिशत बढ़ी: फाडा
नई दिल्ली | ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने गुरुवार को कहा कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर सभी श्रेणियों में कुल वाहनों की बिक्री फरवरी 2020 में फरवरी 2019 के मुकाबले तीन प्रतिशत बढ़ गई है। इस साल फरवरी में 17,11,711 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि फरवरी 2019 में यह संख्या 16,68,268 थी। फाडा के मुताबिक ऑटो डीलर अपने बीएस-4 स्टॉक को खत्म करना चाहते थे। इसलिए गाड़ियों की बिक्री में मामूली सुधार दर्ज हुआ है। हालांकि, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री फरवरी में 1.17 प्रतिशत घटकर 2,26,271 इकाई रह गई।