पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Retired Soldier Sends Fake Appointment Letters Cheating 218 Lakh Students

रिटायर्ड सिपाही ने फर्जी नियुक्ति पत्र भेज छात्र से ठगे 2.18 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड कीपर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के रिटायर्ड सिपाही ने एक छात्र से 2.18 लाख रुपए ऐंठ लिए। भरोसा दिलाने के लिए उसने छात्र को डाक से फर्जी नियुक्ति पत्र तक भेज दिया था। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब छात्र नियुक्ति पत्र लेकर स्वास्थ्य विभाग में पहुंचा। काफी तलाशने के बाद भी जालसाज नहीं मिला तो उसने जहांगीराबाद पुलिस से शिकायत की। धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है।

ये जालसाजी कृष्णा नगर, श्यामला हिल्स निवासी 30 वर्षीय रमेश कुमार सोनी के साथ नवंबर 2018 में हुई थी। एसआई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि रमेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ-साथ टाइपिंग भी सीख रहे थे। इसी दौरान रमेश की मुलाकात भागीरथ सिंह तोमर से हुई। भागीरथ ने रमेश से कहा कि तुम कहां टाइपिंग सीख रहे हो, मैं तुम्हे स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड कीपर बना सकता हूं। भरोसे में आकर रमेश ने बात आगे बढ़ाई। नौकरी लगवाने के लिए भागीरथ ने रमेश से 2.18 लाख रुपए दे दिए। तय समय के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो रमेश ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो उसने इनकार कर दिया ।

खबरें और भी हैं...