पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Returned Home Bisahu Said Tirath Was Gone Now I Will Become A Minister Shera And Rambai Left Bhopal Again

घर लौटे बिसाहू बोले- तीरथ गया था, अब मंत्री बनूंगा; शेरा और रामबाई ने फिर छोड़ा भोपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री बच्चन का दावा- लापता विधायक डंग और कंसाना मेरे संपर्क में, दोनों जल्द लौटेंगे

बेंगलुरू में बीते छह दिन से जमे तीन कांग्रेसी विधायकों में से एक बिसाहूलाल सिंह रविवार को भोपाल लौट आए। यहां आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और इसके बाद कहा- मैं तो तीरथ करने गया था। मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया। मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि बेंगलुरू में आपके साथ विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी थे? तो बिसाहू चुप्पी साध गए। हालांकि गृह मंत्री बाला बच्चन ने दावा किया कि दोनों से संपर्क में हूं, वे जल्द भोपाल पहुंचेंगे। बिसाहू को बेंगलुरू से लाए मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल से जब मीडिया ने पूछा- बिसाहू बेंगलुरू में कहां मिले। उन्होंने कहा- वहीं मिले।

दूसरी ओर, शनिवार दोपहर भोपाल लौटने के बाद रात में दिल्ली गए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा रविवार सुबह मुंबई चले गए। बसपा विधायक रामबाई भी दिल्ली चली गईं। उन्होंने इसकी वजह बेटी की तबीयत खराब होना बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिल्ली पहुंच गए। वह सोमवार को पार्टी के आला नेताओं से प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार की भूमिका रख सकते हैं। इधर, दिल्ली में ही भाजपा के आला नेताओं की बैठक रविवार को भी जारी रही।

फिलहाल सरकार खतरे से बाहर, भाजपा की राह मुश्किल

भाजपा का प्लान तभी सफल हो सकता है, जब कांग्रेस के 8 विधायक इस्तीफा दें। निर्दलीयों के इस्तीफे से उसका काम नहीं बनने वाला। बिसाहूलाल सहित 8 विधायकों की वापसी से भाजपा के लिए सरकार बनाने की राह और मुश्किल हो गई है।

मेरी तरफ से खतरा नहीं, बाकी का नहीं कह सकता

सरकार को खतरा तो नहीं?

{हमारी तरफ से नहीं है, बाकी विधायकों का मैं क्या जानूं। उनसे पूछिए।

आप नाराज क्यों थे?

{कारण मुख्यमंत्री को बता दिया है। 40 साल से विधायक हूं। मुझे मंत्री नहीं बनाया। मुख्यमंत्री से अब मिला हूं। उन्होंने मुझे मंत्री बनाने के लिए आश्वस्त किया है।

दिग्विजय ने कहा है- आपको बंधक बनाकर दिल्ली से बेंगलुरू ले जाया गया?

{ हमें ऐसी जानकारी नहीं है। दिग्विजय अपने सूत्रों के हिसाब से कह रहे होंगे।

सीधी बात

बिसाहूलाल सिंह, विधायक

भदौरिया का फोन बंद, इन्हीं के साथ हैंै डंग और कंसाना

दिल्ली में छठे दिन भी भाजपा के आला नेताओं की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर जारी रही। इसमें शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक डंग और कंसाना के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया के साथ होने की खबरें हैं। हालांकि जब भदौरिया से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इधर, ऑपरेशन लोटस से जुड़े नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिसाहू तीरथ करने गए थे, लौट आए। अब वे लोग माफी मांगें, जो कह रहे थे कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाया है। कमलनाथ के पास जिन विधायकों के लिए दो मिनट का समय नहीं था।
अब उनसे पूछ रहे हैं कि कोई काम हो तो बताओ।

(राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा का जंबो पैनल, 25 दावेदार | रेगुलर फ्रंट पेज)

अब ऑपरेशन लौटस : सरकारी विमान में गृहमंत्री के साथ घर आए बिसाहू

राज्यसभा के लिए प्रियंका आएं, सब ठीक हो जाएगा


-सज्जन सिंह वर्मा, लोक निर्माण मंत्री

भाजपा की साजिश फेल, मुख्यमंत्री को बधाई


बिसाहू बेंगलुरू से पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ इंदौर पहुंचे। यहां से गृहमंत्री बाला बच्चन के साथ वे सरकारी विमान से भोपाल पहुंचे और सीधे सीएम हाउस गए। उसी समय भाेपाल अाईजी एवं डीअाईजी भी वहां पहुंच गए। अफसराें ने कहा कि इनके बयान लेने हैं। बेटे ने एफअाईअार दर्ज कराई है। हालांकि बयान नहीं हुए।

अभी सदन की स्थिति

प्रभावी संख्या : 228

सरकार : 121

(कांग्रेस 114+ निर्दलीय 4+ बसपा 2+ सपा 1)

भाजपा : 107

बहुमत : 115

(जौरा और आगर मालवा की सीटें रिक्त हैं)

3 मार्च : कांग्रेस के 6, बसपा के 2, सपा के एक व एक निर्दलीय विधायक दिल्ली गए।

4 मार्च : 6 विधायक भोपाल लौटे।

7 मार्च : एक निर्दलीय की वापसी।

8 मार्च : एक कांग्रेसी की वापसी।

(यानी...लापता दो विधायक इस्तीफा भी दे दें तो सरकार को कोई खतरा नहीं है।)

इधर, सीएम दिल्ली रवाना, प्रदेश के हालात और मंत्रिमंडल विस्तार पर आज करेंगे चर्चा

भाजपा का तंज- विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाने वाले लोग अब माफी मांगंे

बिसाहू की सफाई- मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया, मैं कांग्रेस में हूं और रहूंगा

दिल्ली में भाजपा का मंथन
खबरें और भी हैं...