पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Revenge39s Nephew Maligned Bua On Social Media By Writing Prostitute

बदला लेने भतीजे ने प्रॉस्टिट्यूट लिखकर बुआ को सोशल मीडिया पर किया बदनाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यूटी पॉर्लर संचालित करने वाली एक महिला के भतीजे-भतीजी ने बदला लेने के लिए सोशल
मीडिया पर ब्यूटी पार्लर के नाम से पेज बनाया और उस पर
प्रॉस्टिट्यूट लिख दिया। फोन
कॉल से परेशान होकर महिला ने रिपोर्ट लिखवाई।एरोड्रम क्षेत्र
में रहने वाली महिला ने बताया कि इसकी वजह से उसके बेटे के वॉट्सएप नंबर पर कई अश्लील मैसेज आने लगे। वह इतनी परेशान हो गई थी एक बार आत्महत्या करने का भी सोच लिया। उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

जांच में पता चला कि ये हरकत उनके भतीजे-भतीजी ने की थी। भतीजी इस बात से नाराज थी कि जिससे उसकी सगाई हुई, उसकी रीढ़ की हड्‌डी में
प्रॉब्लम है और चाची को इसकी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने सगाई करवा दी। अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...