पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Revise The Formula Concept Notes Do Not Touch The New Book

फार्मूले-काॅन्सेप्ट नोट्स रिवाइज करें, नई किताब न छुएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

12 मार्च को 10वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को मैथ्स का पेपर देना है, अब दो दिन यानी केवल 10 और 11 मार्च ही तैयारी के लिए बचे हैं। दो दिनों में सिलेक्टिव स्टडी करने की जरूरत है, लेकिन किन टॉपिक्स को पढ़ें और किसकी प्रैक्टिस आखिरी के दो दिनों में सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में मैथ्स टीचर जगजीत छाबड़ा बता रहे हैं लास्ट टाइम की सिलेक्टिव स्टडी में क्या-कुछ हो शामिल...

1. एनसीईआरटी की किताब में दी हुई सारी डेफिनेशंस और फार्मूले लिख जाएं। इससे आपका बेसिक रिवाइज हो जाएगा।

2. जिन चेप्टर्स में कॉन्फिडेंस कम आ रहा है, उनके कॉन्सेप्ट नोट्स और सवालों को एक बार लगाकर रिवाइज करें।

3. कंस्ट्रक्शन, ग्राफ, लीनियर इक्वेशंस के सवालों को एक-एक बार सॉल्व करके जाएं। इसके अलावा क्वार्डिक इक्वेशंस, अर्थमेटिक प्रोग्रेशन, ट्राइएंगल, को-ऑर्डिनेट ज्यामेट्री, रियल नंबर्स और प्रॉबेबिलिटी के सवालों का रिवीजन कर लें।

4. आप जिस भी किताब से तैयारी कर रहे हैं, उसी से रिवीजन करें। किसी के सुझाव पर इस वक्त नर्इ किताब से रिवाइज करना न शुरू कर दें। फिल इन द ब्लैंक्स और मल्टीपल च्वाॅइस सवालों की प्रैक्टिस कर लें।

5. अगर दो दिनों में यह सब करने के बाद भी समय बचे, तो एक सैंपल पेपर जरूर रिवाइज करें।

6. सभी टॉपिक्स से जुड़े शॉर्ट नोट्स एक बार अपने शब्दों में लिखकर देख लें।

CBSE 10वीं मैथ्स पेपर लास्ट 2 डेज़ प्रिपरेशन
खबरें और भी हैं...