- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Rgpv To Conduct Mid Semester Examination From 1 To 7 April
आरजीपीवी... 1 से 7 अप्रैल तक करानी होगी मिड सेमेस्टर परीक्षा
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने शैक्षणिक सत्र जनवरी-जून की सभी अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की मिड सेम और सेशनल परीक्षाएं 1 से 7 अप्रैल तक करना के निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिंह ने सभी संबद्ध में कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। उधर, विवि ने विभिन्न परीक्षाओं के रीवेल्युएशन के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसमें बीई के पांचवें और छठवें सेमेस्टर, बीटेक पांचवंे सेमेस्टर और एमई व एमटेक के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट दिसंबर-2019 परीक्षा के तहत जारी किए गए हैं। छात्र रीवेल्युएशन का रिजल्ट वेबसाइट https://www.rgpv.ac.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।