पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Rgpv Uit Students Have The Opportunity To Earn On Campus With Studies

आरजीपीवी... यूआईटी छात्रों को पढ़ाई के साथ कैंपस में ही कमाई करने का अवसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ काम करने का अवसर भी है। सेंटर फॉर यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट ट्रेनिंग एंड काॅर्पोरेट अफेयर्स ने अर्न व्हाइल लर्न स्कीम के तहत अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों से आवेदन मांगे हैं। उन्हें इस सेंटर से जुड़ी 8 तरह की गतिविधियों पर कार्य करने होंगे। इसके लिए 20 छात्रों का चयन होगा। इच्छुक छात्रों से 10 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। चयनित छात्रों को हर घंटे के हिसाब से 100 रुपए मानदेय भुगतान किया जाएगा। एक दिन में अधिकतम 3 घंटे के लिए काम कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...