रिदम-ललित आैर गुप्ता-अनेरी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
इंदौर | रिदम गढ़ा-ललित भंडारी आैर जीपी गुप्ता-अनेरी गढ़ा की जोड़ी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए लकी डबल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। खेल प्रशाल में आयोजित स्पर्धा में रोशनी जोशी-नवीन अन्यद, जी. परमार- संध्या पटवा, ओम गुप्ता- विकास जोशी, किशोर मोटवानी-रश्मि सोनी, कपिल जैन-मनोज भार्मा, प्रतीक जोशी-अनय वर्मा और रोहन जोशी-नरेश अगनानी की जोड़ी ने जीत दर्ज की। रिदम आैर ललित की जोड़ी ने दमदार शुरुआत करते हुए विरोधी टीम को अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया।