पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Ronald Aali Of America Marries At Iskcon Temple In Khargone Friends Watched Live

अमेरिका के रोनाल्ड-आली ने खरगोन के इस्कॉन मंदिर में की शादी, दोस्तों ने लाइव देखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोनाल्ड व आली ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

खरगोन | खंडवा रोड स्थित गोपालपुरा इस्कॉन मंदिर में रविवार को अमेरिका स्थित होप न्यूजर्सी के रोनाल्ड मेडिया (रामदास) व न्यूबर्ग की एलेक्जेंडर आली ने सात फेरे लिए। हिंदू पद्धति (वैष्णव) से दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर एकसाथ रहने का संकल्प लिया। दोनों ने शादी को लाइव कराया, ताकि दोस्त अमेरिका से देख सकें। मुंबई के प्राणवल्लभदास ने हिंदू रीति-रिवाज व हरे रामा हरे कृष्ण महामंत्रों से साढ़े तीन घंटे में शादी पूर्ण कराई। रोनाल्ड व आली के गुरु व शहर के निवासी शमिक ऋषिदास ने माता-पिता बनकर रस्में की। सोमवार को चैतन्य महाप्रभु महोत्सव में महायज्ञ होगा। रोनाल्ड के दोस्त सहित इस्कॉन से जुड़े अन्य विदेशी अनुयायी यहां के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगे। शमिक ऋषिदास ने बताया कि इस्कॉन में दीक्षा लेने के बाद सबकुछ गुरु ही होते हैं। इसमें माता-पिता या किसी परिजन की जरुरत नहीं होती है। मैंने ही रोनाल्ड व आली के माता-पिता का कर्तव्य पूरा किया।
खबरें और भी हैं...