- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Rotary Club Honored Nine Women Gave Information About Service Activities
रोटरी क्लब ने नौ महिलाअों का सम्मान किया, सेवा गतिविधियों की जानकारी दी
सिटी रिपोर्टर . इंदौर
इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौैके पर रोटरी क्लॅब आॅफ इंदौर मेघदूत मंडल 3040 ने क्लब के वुमन एम्पावरमेंट सेंटर्स की 9 महिलाअों का सम्मानित किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष ने क्लब के किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और इसके आधार पर सेवा कार्यों को और बेहतर ढंग से करने पर जोर दिया।
क्लब के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने पिछले छह माह में किए
गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसमें आई कैम्प, डेंटल चैकअप कैम्प, जनरल हेल्थ चैकअप कैम्प और फिजियोथैरेपी सेंटर की गतिविधियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी कि समय-समय पर हेल्थ, कैंसर, एड्स और नशे को लेकर अवेयरनेस के लिए नियमित कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। क्लॅब के सचिव रजनीश जायसवाल आभार माना।
क्लब के वुमन एम्पावरमेंट सेंटर की मेम्बर्स को सम्मानित करते अतिथि।