- Hindi News
- National
- Palsud News Mp News Sabla Women39s Gram Sabha Organized Awareness Rally Taken Out
सबला महिला ग्रामसभा का हुआ आयोजन, जागरुकता रैली निकाली
ग्राम पंचायत सिदड़ी, उपला व जलखेड़ा में हुआ कार्यक्रम
क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सबला ग्रामसभा का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम पंचायत सिदड़ी, उपला, जलखेड़ा में विशेष ग्रामसभा लगी। इसमें महिलाओं ने गांव के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं गांव में जागरुकता रैली निकाली गई।
जागरुकता रैली के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसमें सभी ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व कपड़े की थैलियों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ग्रामसभा की अध्यक्षता महिलाओं में से ही सर्वसहमति से चुनी हुई महिलाओं ने की। इस बार नोडल अधिकारी भी महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बनाया गया। उपस्थित महिलाओं ने अपने मुद्दे ग्रामसभा में लिखवाए। ग्रामसभा में पंच, सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक सहित परियोजना व ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी उपस्थित थे। गांवों में स्व सहायता समूह की महिलाओं व गांव की महिलाओं ने सिदड़ी, उपला व जलखेड़ा गांव में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने व व्यक्तिगत सफाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान गांव के दुकानदारों को भी पॉलीथिन का उपयोग
नहीं करने की सलाह दी।
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प
धनोरा | ग्रामीण आजीविका संगठन के तहत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं की सबला महिला सभा ग्राम पंचायत धावड़ी में हुई। कार्यक्रम में मनरेगा के अंतर्गत रोजगार नियोजन में अधिकतम महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। मनरेगा में महिला स्व सहायता समूह को क्रियान्वयन एजेंसी बनाने, प्लास्टिक मुक्त गांव, स्वच्छता अभियान सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। महिला दिवस पर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया। इसके पहले रैली भी निकाली गई। सबला महिला सभा के तहत मेहदगांव धावड़ी, चिथरई, रामकोला, खुर्माबाद सहित कई ग्राम पंचायतों में सभा, खेलकूद आदि गतिविधियां भी हुई। आजीविका मिशन की उर्मिला खरते सीआरपी अमित डूडवे, शबाना मंसुरी, जमनाबाई, बसंतीबाई, विकास पंवार, सरपंच बसंती पटेल, अनिल पटेल, रोजगार सहायक मुकेश बरडे आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत में हुई ग्रामसभा में मौजूद महिलाएं।