- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Sacked Constable Threatens To Become Lokayukta Dsp Case Registered
बर्खास्त आरक्षक ने लोकायुक्त डीएसपी बन रुपयों के लिए धमकाया, केस दर्ज
फर्जी लोकायुक्त डीएसपी बनकर अफसर को धमकाने वालों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक विजय चौधरी के मुताबिक धीरेंद्र और बर्खास्त आरक्षक विनय सिंह नामक युवक ने धामनोद नगर परिषद के इंजीनियर दीपक चौरे को फोन लगाया था। उनसे कहा कि आपने काफी संपत्ति हासिल कर ली है। आपकी शिकायत मिली है। इसका निराकरण करना है तो बैठकर बात कर लें। दीपक ने एसपी सव्यसाची सराफ को इसकी शिकायत की थी। लोकायुक्त ने धामनोद पुलिस को केस दर्ज करने की अनुशंसा की थी।
रिश्वत लेने के मामले में ही बर्खास्त हुआ था विनय
लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक चौधरी के मुताबिक विनय सिंह पहले आरक्षक था। जनवरी 2014 में एक एक्सीडेंट के मामले में जांच में राहत देने के नाम पर उसने रुपए मांगे थे। तब लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा था। बाद में उसे सजा हो गई और बर्खास्त कर दिया गया था। अब फिर उसने रुपयों के लिए फर्जी लोकायुक्त डीएसपी बनकर रुपए एेंठने की कोशिश की।