ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली सांंई बाबा की पालकी
सिंगोट | गांव में सांई धाम मंदिर का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। यहां सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। बाबा की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार कर 56 भोग लगाया गया। इसके बाद खिचड़ी की प्रसादी बांटी गई। शाम 6 बजे ढोल-नगाडों पर नाचते-गाते हुए सांई बाबा की पालकी निकाली गई। जो माता चौक, पटेल मोहल्ला, सिंगाजी चौक, राम मंदिर से होते हुई वापस सांई मंदिर पहुंची।