- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Sajid Appointed Captain Of Indian Junior Davis Cup Team
साजिद भारतीय जूनियर डेविस कप टीम के कप्तान नियुक्त
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | इंदौर के इंटरनेशनल कोच साजिद लोदी को जूनियर डेविस कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का गैर खिलाड़ी कप्तान नियुक्त किया गया है। यह दूसरा मौका है, जब लोदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय टीम मलेशिया में होने वाले एशिया ओसिनिया फाइनल के क्वालिफाइंग मुकाबले में चुनौती पेश करेगी। मुकाबले 6 से 11 अप्रैल तक खेले जाएंगे। भारतीय टीम में चिराग उदान, उदित गोगोई आैर इंदौर के दीप मुनीम शामिल हैं। आईटीसी सचिव अनिल धूपर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने बालक-बालिका टीम का चयन किया। बालिका टीम में वैष्णवी अदकार, परी सिंह आैर प्रभा लक्ष्मी शामिल हैं। फाइनल्स में पहुंचने के लिए मेजबान देश के अलावा हर टीम को क्षेत्रीय पात्रता दौर से गुजरना होगा। कुल 16 टीमें होड़ में हैं, जिन्हें चार-चार के समूहों में बांटा गया है। हर समूह की शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। यहां से चैंपियन का फैसला होगा। इससे पहले अप्रैल 2019 में थाइलैंड में आयोजित टूर्नामेंट में भी साजिद टीम को लेकर गए थे। इसके अलावा वे एशियन जूनियर कप के दौरान तीन बार भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। साजिद ने बताया कि हमारी टीम अच्छी है। पूरा प्रयास रहेगा कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करे।