संगीत निशा : होली आई रे देखो होली आई रे...
कुमार शानू फेंस क्लब ने किया समाजसेवियों का किया सम्मान
रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात को कुमार शानू फैंस क्लब ने खंडवा-वडोदरा बायपास स्थित होटल में होली आई रे संगीत निशा का आयोजन किया। इसमें समाजसेवियों का सम्मान भी किया। क्लब सदस्य अमजद खान व सुनीता शुक्ला ने होली आई देखाे होली आई रे... गीत से कार्यक्रम का आगाज किया।
गायक टोनी सोनी ने गुलाबी आंखें..., रफीक पेंटर व रागिनी वर्मा ने हमको हमी से चुरा लो..., संजय मंडलोई ने जय जय शिवशंकर..., शैलेंद्र शर्मा ने तेरे संग यारा..., गणेश कुशवाह ने रंग बरसे... गीत की प्रस्तुति दी। इसी तरह राकेश धनगर, कैलाश काका, बबलू ठाकुर, मालती राठौड़ ने भी गीत पेश किए। इस दौरान क्लब सदस्य व श्रोता मौजूद थे।
इनका किया सम्मान
कार्यक्रम में मानव अधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता अनीस शेख सेंधवा, समाजसेवी मनीष तिवारी, पार्षद रेखा विष्णु बनड़े, ज्योति गुप्ता काे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मानव अधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते क्लब सदस्य।