यूथ इंटरनेशनल बॉक्सिंग में भोपाल के सौरभ जीते
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
राजधानी के मुक्केबाज सौरभ यादव ने 15वें यूथ इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। सौरभ प्रतियोगिता के 91 किलोग्राम वजन वर्ग में लिथुआनिया के मुक्केबाज को आरएससी (रेफरी स्टाॅप द कांटेस्ट) से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। सौरभ यादव का अगला मुकाबला पोलैंड के मुक्केबाज से होगा। यह प्रतियोगिता विल्नियस, लिथुआनिया में खेली जा रही है। बता दें कि सौरभ यादव तात्या टोपे स्टेडियम में संचालित राज्य बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशन लाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल करते हैं।