सौरभ यादव भारतीय यूथ बाॅक्सिंग टीम में चयनित
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | मुक्केबाज सौरभ यादव भारतीय यूथ मुक्केबाजी टीम में चयनित हुए हैं। टीम 15वें यूथ इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। राज्य बॉक्सिंग अकादमी से मुक्केबाजी की बारीकियां सीखने वाले सौरभ 91 किग्रा में खेलेंगे। उनके चयन पर खेल संचालक वीके सिंह और कोच रोशनलाल ने खुशी जाहिर की है।