- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Sc St Candidates Who Pass The Psc Upsc Exam Will Get 40 To 60 Thousand Rupees
पीएससी-यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले एससी-एसटी उम्मीदवारों काे मिलेंगे 40 से 60 हजार रुपए
भोपाल | मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसी) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफल हाेने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यूपीएससी की अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 40 हजार रुपए, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 60 हजार रुपए एवं साक्षात्कार के बाद सफल होने पर 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में आय सीमा का किसी भी तरह का बंधन नहीं है। एमपीपीएसी की सिविल सेवा परीक्षा में विभिन्न स्तरों पर सफल जनजातीय अभ्यर्थियों को भी प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपए, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 30 हजार रुपए और इंटरव्यू के बाद सफल होने पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।