- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Scandal Of Scindia Murdabad For The First Time In Gwalior Congress Office Fiercely Uproar
ग्वालियर कांग्रेस दफ्तर में पहली बार लगे सिंधिया मुर्दाबाद के नारे, जमकर हंगामा
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद शुक्रवार को उनके गृहनगर में जिला कांग्रेस की साधारण सभा में पार्टी नेताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सिंधिया मुर्दाबाद और गद्दार है, के नारे लगाए। ग्वालियर की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस दफ्तर में ज्योतिरादित्य के खिलाफ नारेबाजी हुई हो। कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया और भानु तोमर समेत कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। उन्हें पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा व रश्मि पवार शर्मा ने समझाया। तब नारेबाजी बंद हुई।